आयुष विभाग ने घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग अभियान की कर दी है शुरुआत।

आयुष विभाग ने घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग अभियान की कर दी है शुरुआत।
*जिले के 21 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) संस्थानों पर प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे हैं योग सत्र*
जिला आयुष अधिकारी डॉ नीलम कुशवाह ने बताया है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले मध्यप्रदेश में योग को जनआंदोलन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। आयुष विभाग ने मंगलवार से घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग अभियान की शुरुआत कर दी। यह अभियान मंगलवार से शुरू हो गया है जो 21 जून 2026 (40 दिन) तक लगातार चलेगा। इसके तहत प्रदेश के 800 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में पदस्थ योग शिक्षक छोटे-छोटे समूहों को योगाभ्यास कराएंगे।
इसी तारतम्य में भिंड जिले में भी कलेक्टर भिण्ड के मार्गदर्शन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ नीलम कुशवाह के निर्देशन में जिले के 21 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) संस्थानों पर मुहिम के प्रमुख केंद्र पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद संस्थान भोपाल के डिजिटल स्टूडियो से लाइव जुड़कर प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि लोग घर बैठे लाइव योग प्रशिक्षण ले सकेंगे। प्रदेशभर के करीब 15 हजार लोग रोज ऑनलाइन योगाभ्यास से जुड़ेंगे। इस कार्यक्रम में मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग अब वैश्विक आंदोलन बन चुका है।उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और आंतरिक ऊर्जा को जागृत करने का माध्यम है। योग और आयुर्वेद भारत की प्राचीन धरोहर है।




