No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

जल अर्पण कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया जाए – सांसद संध्या राय।

जल अर्पण कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया जाए – सांसद संध्या राय।

*जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक संपन्न*

क्षेत्रीय सांसद संध्या राय की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। बैठक में विधायक भिण्ड केशव देसाई, कलेक्टर भिण्ड, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभाग अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
सांसद संध्या राय ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी अंतर्गत नल जल योजना की समीक्षा की। उन्होंने कितनी पंचायतों में नल जल योजना पूर्ण हो चुकी हैं, कितने में प्रगतिरत हैं एवं कितनी हैंडओवर हुई हैं, की जानकारी ली। उन्होंने जल अर्पण कार्यक्रम के तहत हैंडओवर हुई नल जल योजना की जानकारी लेते हुए निर्देशित कर कहा कि जल अर्पण कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया जाए, ढ़ोल बजाकर ग्रामीणों को सूचना दी जाए और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। आगामी कार्ययोजना बनाएं कि जब भी योजना हैंडओवर करें तो ये जांचकर करें कि वहां लाईट की व्यवस्था हो, डीपी वहीं पर रखी हो, टंकी प्रोपर बनी हो ताकि पानी घरों तक पहुँचे।
कृषि विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा की समीक्षा कर किसानों को फसल बीमा कराकर योजना का लाभ लेने हेतु जागरूक करने के निर्देश दिए। आत्मा योजना अंतर्गत विभिन्न कृषि तकनीक को सीखने और उसका अपनी खेती में अनुसरण करने हेतु राज्य के अंदर एवं राज्य के बाहर भ्रमण के लिए ऐसे किसानों को चिन्हित किया जाए, जिन्होंने कुछ बेहतर किया है या जो किसान अन्य किसान भाइयों के लिए प्रेरणा बनें।
उन्होंने जिले में संचालित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं की जानकारी ली तथा प्रतिदिन होने वाले मिट्टी परीक्षणों की जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शिविर आयोजित कर किसानों को सौर ऊर्जा के लिए जागरूक किया जाए साथ ही जिन किसानों ने सौर ऊर्जा लगा ली है उन्हें भी शिविर में बुलाया जाए ताकि वो इसके लाभ और अनुभव को साझा कर सकें।
सांसद ने लोक निर्माण विभाग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में मेटेनेंस एवं अन्य निर्माण कार्यों के पूर्ण, अपूर्ण और प्रगतिरत कार्यों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना अंतर्गत जनवरी 2025 से आज दिनांक तक मेंटेनेंस एवं निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने नगर पालिका/नगर परिषद, जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, जिला पंचायत सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

a

Related Articles

Back to top button