No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरेंधर्म

पोखर सिद्ध बाबा लहरौली पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब,पूर्व विधायक संजीव सिंह संजू ने कथा श्रवण कर व्यास मंच से आशीर्वाद लिया।

पोखर सिद्ध बाबा लहरौली पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब,पूर्व विधायक संजीव सिंह संजू ने कथा श्रवण कर व्यास मंच से आशीर्वाद लिया।

भिंड जिले के ग्राम लहरौली स्थित प्राचीन पोखर सिद्ध बाबा धाम पर 25 जून से विशाल कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।, कथा की छठे दिन पूर्व विधायक संजीव सिंह भी पहुंचे जहां उन्होंने कथा का श्रवण किया और व्यास मंच से आशीर्वाद भी लिया। कथा स्थल पर भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आ रहे हैं।
कथावाचक पं. श्याम भैया (औरैया) ने श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह, महारास (रास पंचाध्यायी) तथा भक्तों के उद्धार की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर भगवान की लीलाओं का श्रवण करते रहे।
धार्मिक आयोजन के परीक्षित श्री सिद्ध बाबा एवं पूजन परीक्षित राममूर्ति बाई तथा समस्त राजावत परिवार के सहयोग से इस भव्य कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पोखर सिद्ध बाबा, लहरौली के मनोहारी परिसर में आयोजित यह कथा क्षेत्रवासियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का समापन 1 जुलाई को होगा तथा 2 जुलाई को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चे उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

a

Related Articles

Back to top button