सीईओ जिला पंचायत भिण्ड ने विभिन्न शासकीय विद्यालयों तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण।

सीईओ जिला पंचायत भिण्ड ने विभिन्न शासकीय विद्यालयों तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण।
*स्वच्छता, पोषण व व्यवस्थाओं में सुधार के दिए स्पष्ट निर्देश*
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीर सिंह चौहान ने ग्राम मानपुरा, बाराकलां और सेंहुड़ा के शासकीय विद्यालयों तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थी उपस्थिति, पुस्तक वितरण, मध्याह्न भोजन तैयारी तथा साफ-सफाई की स्थिति का सम्यक़ अवलोकन कर संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मानपुरा के शासकीय प्रा.मा. विद्यालय में कम छात्र-संख्या, किताबों की कमी और स्वच्छता नहीं पाई जाने पर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने का आदेश दिया। आंगनवाड़ी केन्द्रों में रिकॉर्ड के व्यवस्थित रख-रखाव और स्वच्छता में सुधार हेतु आंगनवाड़ी सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत बन रहे मध्याह्न भोजन के पकाने की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु किचन की साफ-सफाई व मानक पालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
बाराकलां के शासकीय हाई स्कूल में छात्र उपस्थिति व रिकॉर्ड में असंगतियाँ तथा विद्युत व भवनीय कमियों के निवारण हेतु विद्युत विभाग व संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान हेतु निर्देशित किया गया। सेंहुड़ा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व आंगनवाड़ी भवन में भी साफ-सफाई, पुस्तक प्रभावितता और पेयजल व्यवस्था संबंधित सुझाव दिये गये। लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग को पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने का आदेश प्रदान किया गया।
सीईओ जिला पंचायत वीर सिंह चौहान ने जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड को सभी स्कूलों की सुचारू व्यवस्थाओं पर निगरानी रखने निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि आंगनवाड़ियों में स्वच्छता, पोषण और रिकॉर्डिंग की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें।
उन्होंने शासकीय हाई स्कूल बाराकला परिसर में जर्जर भवन के संबंध में निर्देशित कर कहा कि किसी भी जर्जर भवन में बच्चों को नहीं बैठाया जाए। साथ ही जर्जर भवन के डिस्मेंटल हेतु जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए।उन्होंने शासकीय हाई स्कूल बाराकला परिसर में जर्जर भवन के संबंध में निर्देशित कर कहा कि किसी भी जर्जर भवन में बच्चों को नहीं बैठाया जाए। साथ ही जर्जर भवन के डिस्मेंटल हेतु जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालय परिसरों में खाली जगह है, उनमें एक पेड़ मां के नाम लगाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सर्वांगीण सुधार के साथ-साथ बच्चों की सेहत व शिक्षा को भी प्राथमिकता देने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालय परिसरों में खाली जगह है, उनमें एक पेड़ मां के नाम लगाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सर्वांगीण सुधार के साथ-साथ बच्चों की सेहत व शिक्षा को भी प्राथमिकता देने निर्देश दिए।




