भदाकुर (पठा)-सिहुड़ा मार्ग पर क्वारी नदी पर जलमग्नीय पुल के लिये भूमि अर्जन की सूचना जारी,15 दिवस के भीतर कर सकेेंगे आपत्ति प्रस्तुत।

भदाकुर (पठा)-सिहुड़ा मार्ग पर क्वारी नदी पर जलमग्नीय पुल के लिये भूमि अर्जन की सूचना जारी,15 दिवस के भीतर कर सकेेंगे आपत्ति प्रस्तुत।
लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण संभाग ग्वालियर की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत भिण्ड जिले के भदाकुर (पठा) से सिहुड़ा मार्ग पर क्वारी नदी पर जलमग्नीय पुल तथा उसके पहुँच मार्ग के निर्माण के लिये आवश्यक भूमि अर्जन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। सर्वे क्रमांक 2931/1 के कुल रकवा 0.5230 हेक्टेयर से पुल एवं पहुंच मार्ग में अर्जित रकवा 0.0588 हेक्टेयर, सर्वे क्रमांक 2936 के कुल रकवा 0.5330 हेक्टेयर से पुल एवं पहुंच मार्ग में अर्जित रकवा 0.0153 हेक्टेयर, सर्वे क्रमांक 2953 के कुल रकवा 0.1050 हेक्टेयर से पुल एवं पहुंच मार्ग में अर्जित रकवा 0.0237 हेक्टेयर तथा सर्वे क्रमांक 2654 के कुल रकवा 1.3270 हेक्टेयर से पुल एवं पहुंच मार्ग में अर्जित रकवा 0.0240 हेक्टेयर परियोजना के लिये आवश्यक कुल 0.1218 हेक्टेयर भूमि के क्रय हेतु शासन की आपसी सहमति से भूमि क्रय नीति (परिपत्ररू 12 नवंबर 2014) के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।
आपत्ति प्रस्तुत करने का निर्देशः- यदि किसी व्यक्ति, संस्था, बैंक, हाउसिंग फाइनेंस कंपनी, फर्म, शासकीय या गैर-शासकीय कार्यालय को उक्त भूमि के स्वत्व के संबंध में कोई आपत्ति हो तो वे 15 दिनों के भीतर आवश्यक आधार (पहचान) के साथ कलेक्टर, भू-अर्जन शाखा, जिला भिण्ड के समक्ष लिखित रूप में आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी कलेक्टर कार्यालय भिण्ड, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग भिण्ड, तहसीलदार तहसील कार्यालय भिण्ड तथा ग्राम पंचायत भदाकुर (पठा) कार्यालय के सूचनार्थ पटल पर उपलब्ध है।




