गोहद पुलिस ने 3-3 हजार रूपये के दो ईनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार।

गोहद पुलिस ने 3-3 हजार रूपये के दो ईनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार।
भिंड जिले के गोहद थाना में दिनांक 27.04.2026 को फरियादी नवल सिंह गुर्जर पुत्र बहादुर सिंह गुर्जर निवासी वार्ड क्र 02 बिहारी नगर गोहद की रिपोर्ट पर से 08 नामदर्ज लोगो पर अपराध क्र 88/26 धारा 110, 126(2),351(3),3(5) का प्रकरण कायम किया दौराने विवेचना धारा 109,190,191 बीएनएस, 25-27 आर्म्स एक्ट की ईजाफा की गई। विवेचना के दौरान उक्त आरोपी घटना दिनाँक से फरार चल रहे थे जो गिरफ्तारी से बचने के लिए विभिन्न स्थानो पर रह रहे थे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा फरार आरोपियो की गिरफ्तारी पर 3000-3000 रूपये का ईनाम घोषित किया गया था, इसी तारतम्य मे थाना गोहद भिण्ड पुलिस ने आज दिनांक 20.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर से उक्त फरार दो आरोपियो को बरथरा रोड पर ईट भट्टे के पास घेरा बंदी कर गिरफ्तार कर लिया, जिन्हे जेआर पर न्यायालय पेश किया जावेगा। सराहनीय भूमिका निरी. नरेन्द्र सिंह कुशवाह थाना प्रभारी गोहद, उनि रामनिवास गुर्जर, प्रआर 1133 गौरीशंकर, प्र.आर. 157 सोनू कुमार, आर. 1161 भानु तोमर, आर. 516 भूपेन्द्र जाट, आर. 905 योगेन्द्र तोमर, आर. 197 सागर तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।




