No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

जिले में 26 नए आधार पंजीयन केंद्र किए गए हैं स्थापित,पूर्व से 30 आधार पंजीयन केन्द्र हैं संचालित।

जिले में 26 नए आधार पंजीयन केंद्र किए गए हैं स्थापित,पूर्व से 30 आधार पंजीयन केन्द्र हैं संचालित।

*आधार कार्ड में संशोधन, नया पंजीयन या बायोमेट्रिक अपडेट कराने नहीं करनी पड़ेगी लंबी दूरी तय*

कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन में आम नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विगत 6 महीनों में जिले में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिले के दूर-दराज एवं शहरी क्षेत्रों में नागरिकों को आधार नामांकन एवं अद्यतन (अपडेट) से संबंधित सेवाओं के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस उद्देश्य से कुल 26 नए आधार पंजीयन केंद्र सफलतापूर्वक स्थापित किए गए हैं। इन नए केंद्रों का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है, जिसमें 20 केंद्र एमपीएसईडीसी के माध्यम से, तथा 06 केंद्र महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व से 30 आधार पंजीयन केन्द्र (यू.आईडी.आई आधार पंजीयन केन्द्र, लोक सेवा केन्द्र, राज्य शिक्षा केन्द्र, सी.एस.सी., बैंक एवं पोस्ट ऑफिस) संचालित हैं।
जिला ई-गवर्नेन्स प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचल के निवासियों को आधार कार्ड में संशोधन, नया पंजीयन या बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। अब और 26 नए आधार पंजीयन केंद्र प्रारंभ हो जाने से नागरिकों को उनके समीप ही यह सुविधा उपलब्ध हो रही है, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है।
प्रशासन का यह निरंतर प्रयास है कि शासन की सभी लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुंचे। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और नागरिकों के साथ सुगम व्यवहार सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

a

Related Articles

Back to top button