ताजा ख़बरें
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्षद के द्वारा वंदे मातरम के अपमान पर जताई नाराजगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्षद के द्वारा वंदे मातरम के अपमान पर जताई नाराजगी।
भिंड दौरे पर बुधवार की देर शाम आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मध्य प्रदेश के इंदौर नगर निगम में वंदे मातरम् पर हंगामा और कांग्रेस पार्षद द्वारा अभद्र भाषा बोले जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार वंदे मातरम के सम्मान में सालभर से कई कार्यक्रम कर रही है तो वही कांग्रेस पार्षद के द्वारा वंदेमातरम का अपमान ना सिर्फ राष्ट्रगीत का अपमान है बल्कि उन वीरों का अपमान है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस पर एक्शन लेना चाहिये।
भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।




