वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के बाद नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार।

वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के बाद नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार।
*जिले के 13 नगरीय निकायों के 243 वार्डों में 423497 मतदाता हैं दर्ज*
*पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक संपन्न*
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन भिण्ड की अध्यक्षता में नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के तहत स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने उपस्थित राजनैतिक दलों के अध्यक्ष, नगर पालिका एवं नगर परिषद के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य को वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के उपरांत तैयार फोटोयुक्त मतदाता सूची की प्रति प्रदान कर पुनरीक्षण कार्यक्रम में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद एवं बधाई दी।
इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन भिण्ड, सभी राजनैतिक दलों के अध्यक्ष, नगर पालिका भिण्ड के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य तथा सभी नगरीय निकायों के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन द्वारा अवगत कराया गया कि जिले के सभी नगरीय निकायों में कुल 243 वार्डों में पुरुष मतदाता 225923 एवं महिला मतदाता 197316 तथा तृतीय लिंग मतदाता 15, कुल 423497 मतदाता हैं।
जिसमें नगर पालिका निगम भिण्ड के कुल 60 वार्डों में पुरुष मतदाता 112679 एवं महिला मतदाता 97937 तथा तृतीय लिंग मतदाता 05, कुल मतदाता 210681 हैं।
नगर पालिका परिषद गोहद के कुल 18 वार्डों में पुरुष मतदाता 23332 एवं महिला मतदाता 20525 तथा तृतीय लिंग मतदाता 01, कुल मतदाता 43876 हैं।
नगर पालिका परिषद लहार के कुल 15 वार्डों में पुरुष मतदाता 15263 एवं महिला मतदाता 14046 कुल मतदाता 29324 हैं।
नगर परिषद अकोड़ा के 15 वार्डों में पुरुष मतदाता 5366 एवं महिला मतदाता 4513 तथा तृतीय लिंग मतदाता 01, कुल मतदाता 9895 हैं।
नगर परिषद मौ के 15 वार्डों में पुरुष मतदाता 9079 एवं महिला मतदाता 7744 तथा तृतीय लिंग मतदाता 01, कुल मतदाता 16839 हैं।
नगर परिषद मेहगांव के 15 वार्डों में पुरुष मतदाता 9694 एवं महिला मतदाता 8395, कुल मतदाता 18104 हैं।
नगर परिषद मिहोना के 15 वार्डों में पुरुष मतदाता 7812 एवं महिला मतदाता 7147 तथा तृतीय लिंग मतदाता 06, कुल मतदाता 14980 हैं।
नगर परिषद दबोह के 15 वार्डों में पुरुष मतदाता 7849 एवं महिला मतदाता 6873, कुल मतदाता 14737 हैं।
नगर परिषद फूप के 15 वार्डों में पुरुष मतदाता 5047 एवं महिला मतदाता 4289 तथा तृतीय लिंग मतदाता 01, कुल मतदाता 9352 हैं।
नगर परिषद आलमपुर के 15 वार्डों में पुरुष मतदाता 4796 एवं महिला मतदाता 4433, कुल मतदाता 9244 हैं।
नगर परिषद गोरमी के 15 वार्डों में पुरुष मतदाता 8726 एवं महिला मतदाता 7618, कुल मतदाता 16359 हैं।
नगर परिषद रौन के 15 वार्डों में पुरुष मतदाता 10554 एवं महिला मतदाता 8870, कुल मतदाता 19439 हैं।
नगर परिषद मालनपुर के 15 वार्डों में पुरुष मतदाता 5726 एवं महिला मतदाता 4926, कुल मतदाता 10667 हैं।
जिले में वर्ष 2025 में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 303 थी जिसकी संख्या वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के बाद वर्तमान में 547 हो गई है। जिसमें नगर पालिका निगम भिण्ड में 244 मतदान केन्द्रों की बढ़ोतरी हुई है।




