महर्षि अरविन्द महाविद्यालय गोहद में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

महर्षि अरविन्द महाविद्यालय गोहद में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र, खाद्यान्न पर्ची से किया गया लाभान्वित।
प्रधानमंत्री जी का लाइव प्रसारण देखा एवं सुना गया।
भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं राज्य शासन के तत्वाधान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड जगदीश कुमार गोमे के मार्गदर्शन एवं जिला संयोजक अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग संजय कुमार जैन के निर्देशन में विकासखण्ड गोहद के महर्षि अरविन्द महाविद्यालय में आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड जगदीश कुमार गोमे, एसडीएम गोहद पराग जैन, संयोजक अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग संजय कुमार जैन, जनपद सीईओ गोहद आरिफ खान, अध्यक्ष जनपद पंचायत गोहद, परियोजना अधिकारी गोहद संदीप सिंह मौर्य, बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना, कालीचरण सिंह तोमर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, इसके बाद उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों का सम्मान किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम जिला संयोजक संजय कुमार जैन के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए अवगत कराया गया कि भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष न केवल छोटा नागपुर वर्तमान में झारखंड तक जाना जाता है बल्कि संपूर्ण देश में भगवान बिरसा मुंडा को सम्मान के साथ जाना जाता है उनका जन जंगल जमीन के लिए संघर्ष आज सभी जनजाति समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम में विकासखण्ड गोहद अंतर्गत जनजाति बाहुल्य आशा राम का पुरा, गुरीखा, मातादीन का पुरा, रडी का पुरा से लगभग 175 लोग उपस्थित रहे, कार्यक्रम में जनजाति बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्र से आए समुदाय के लोगों को विभिन्न शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया गया लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र, खाद्यान्न पर्ची से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में सभी हितग्राहियों, सभी जनजाति समुदाय के लोगों को स्वल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था कराई गई। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जगदीश कुमार गोमे द्वारा उपस्थित समस्त जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनजातीय क्षेत्र में शासन की जो भी योजना है उनका शत प्रतिशत क्रियान्वयन हो और हितग्राहियों को वास्तविक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित हो। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव प्रसारण सभी के द्वारा सुना एवं देखा गया।




