सीईओ जिला पंचायत भिण्ड ने ग्राम पंचायत सोनी का किया आकस्मिक निरीक्षण।

सीईओ जिला पंचायत भिण्ड ने ग्राम पंचायत सोनी का किया आकस्मिक निरीक्षण।
*सचिव, जीआरएस और सरपंच के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रस्ताव भेजने दिया आदेश*
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीर सिंह चौहान ने आज जनपद पंचायत मेहगांव की ग्राम पंचायत सोनी का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार के स्पष्ट निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन कुछ दिनों से बंद मिलने और आसपास गंदगी पाई जाने पर तुरंत कारण जानने के साथ ही कार्य योजना मांगी। रिकॉर्ड नहीं मिलने व टेक्स वसूली में प्रगति नहीं पाई जाने और वीबी-जीराम-जी के अंतर्गत निर्माण कार्य न होने पर उन्होंने संबंधित को जिम्मेदार ठहराया।
सीईओ जिला पंचायत भिण्ड ने सीईओ जनपद मेहगांव को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए तथा संबंधित सचिव, जीआरएस और सरपंच के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रस्ताव भेजने का आदेश दिया। उन्होंने साफ-सफाई, रिकॉर्ड अनुरक्षण और निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।




