राजनीति
प्रधानमंत्री का जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाएगा- घनश्याम पिरोनिया

- भिंड में पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया, पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया के द्वारा प्रेस वार्ता ली गई जिसमें बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक सेबा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सेवा यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत 2047 के संकल्प को जनता के बीच ले जाना है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर प्रदेश भर में ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। युवा और समाज के विभिन्न वर्ग इसमें सहभागिता करेंगें,
17 सितंबर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम प्रदेश के सभी 71930 बूथों पर आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक परिवार दीप प्रज्वलन कर इस संकल्प का सहभागी बनेगा। हर एक दीया प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प का प्रतीक होगा। पार्टी कार्यकर्ता सभी लाभार्थियों के घर जाकर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित करेंगे।




