धर्म
भिंड के सुप्रसिद्ध गौरी के किनारे प्राचीन मोटे गणेश मन्दिर पर गणेश चतुर्थी को तैयारियां पूरी, जिले भर में घरों व पंडालों में विराजमान हो रहे गणेश जी

भिंड जिले के सुप्रसिद्ध गौरी के किनारे प्राचीन मोटे गणेश मन्दिर पर गणेश चतुर्थी को तैयारियां पूरी, पुजारी पडित संजय नगायज के द्वारा सभी धर्म प्रमी वन्धुओ से आग्रह कर बताया गया है। कि दिनांक 14 सितंबर 2026 दिन सोम्बार को गणेश चतुर्थी है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश जी घर घर विराजमान होगे गणेश चतुर्थी पर मोटे गणेश मन्दिर पर दिनांक 14 सितंबर सोमवार से गणेश मन्दिर पर भक्तो के द्वारा अखंड रामायण पाठ हवन पूजन प्रसादी वितरण कार्यक्रम प्रतिदिन चलते रहेंगे, आज सुबह से ही श्री गणेश भगवान के मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी हुई है भक्त अपने घरों मे एवं पंडालों में गणेश जी को स्थापित कर रहे हैं, भिंड जिले सहित देश प्रदेश में गणेश चतुर्थी की धूम नजर आ रही है।




