No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

भिंड के युवा कलाकार भूपेंद्र चौहान ने बढ़ाया जिले का मान, लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए चयनित।

भिंड के युवा कलाकार भूपेंद्र चौहान ने बढ़ाया जिले का मान, लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए चयनित।

भिंड, 4 अगस्त। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित माय भारत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भिंड जिले के युवा कलाकार एवं आर्यावर्ती संस्कृति संगम के उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान का चयन 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित होने के लिए किया गया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर माय भारत केन्द्र भिंड ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

उल्लेखनीय है कि 1 जून से 15 जुलाई 2025 के दौरान माय भारत पोर्टल पर आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में भूपेंद्र चौहान ने अपनी उत्कृष्ट कलाकृतियों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर विजेता के रूप में स्थान प्राप्त किया। उनकी रचनाओं में राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति तथा सामाजिक जागरूकता के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई।

इस उपलब्धि के फलस्वरूप उन्हें 15 अगस्त को लाल किला, नई दिल्ली में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह सम्मान न केवल भूपेंद्र चौहान की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भिंड जिले एवं मध्यप्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है।

इस अवसर पर माय भारत केन्द्र भिंड ने कहा कि भूपेंद्र चौहान की सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उनकी उपलब्धि यह दर्शाती है कि प्रतिभा, समर्पण और निरंतर प्रयास के साथ माय भारत द्वारा युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के अनेक अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

माय भारत केन्द्र भिंड ने जिले के सभी युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में माय भारत पोर्टल पर पंजीयन कर विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं, स्वयंसेवी गतिविधियों, नेतृत्व विकास कार्यक्रमों, कौशल विकास अभियानों एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े आयोजनों में सक्रिय सहभागिता करें। माय भारत से जुड़कर युवाओं को भूपेंद्र चौहान जैसी उपलब्धियाँ प्राप्त करने तथा राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर मिल सकते हैं।

अंत में माय भारत केन्द्र भिंड ने भूपेंद्र चौहान को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी अपनी कला के माध्यम से राष्ट्र, समाज और युवाओं को प्रेरित करते रहेंगे।

a

Related Articles

Back to top button