No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायतों का किया त्वरित निरीक्षण।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायतों का किया त्वरित निरीक्षण।

*विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा*

*शिक्षा व सेवाओं पर बढ़ाया जोर*

मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत सुनारपुरा, परोसा और प्रतापपुरा का आकस्मिक निरीक्षण कर विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया और पंचायतों के अभिलेखों की सटीकता व अपडेट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीईओ जिला पंचायत ने स्कूलों और आंगनवाड़ियों का विशेष निरीक्षण किया तथा बच्चों की उपस्थिति पर चिंता जताते हुए उपस्थिति बढ़ाने के लिए पलकों की बैठक कर तत्काल कार्रवाई हेतु सक्षम अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने शिक्षण संस्थानों में कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और शेष बच्चों की अपार आईडी जोड़ी जाए ताकि सभी का लाभ सुनिश्चित हो। मध्याह्न भोजन का भी निरीक्षण करते हुए मेन्यू के अनुसार और साफ-सफाई के साथ भोजन परोसे जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्वच्छ पेयजल और बिजली व्यवस्था पर भी ध्यान केन्द्रित किया। उन्होंने स्कूलों में उचित लाइट व्यवस्था करने व बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नल जल योजनाओं की जानकारी लेते हुए उन्होंने सुनिश्चित करने को कहा कि ग्रामों में जल आपूर्ति सुचारू रहे। साथ ही सभी पंचायतों को सम्पत्ति कर, जलकर, विद्युत कर और स्वच्छता कर समय पर जमा कराने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय विकास कार्यों के लिए संसाधन उपलब्ध रहें।

a

Related Articles

Back to top button