ताजा ख़बरें
ऊमरी में एक किलोमीटर के दायरे में लगने वाला अवैध टोल हटाया गया।

ऊमरी में एक किलोमीटर के दायरे में लगने वाला अवैध टोल हटाया गया।
भिंड जिले के भिंड गोपालपुरा स्टेट हाईवे पर ऊमरी में पहले से ही एक टोल लगा था और एक किलोमीटर के दायरे में एक और टोल लगाकर टोल चालू करने की तैयारी की जा रही थी, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया था, जिसके बाद ऊमरी में लगने वाला दूसरा टोल हटा लिया गया है, टोल बूथ को क्रेन से हटाया गया और बीच में बने डिवाइडर को जेसीबी से हटा लिया गया है।




