ताजा ख़बरें
किसानों के लिए खाद से संबंधित खास जानकारी उपसंचालक कृषि भिंड ने साझा की।

जिले के किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि शासन ने अवकाश के दिनों में ifms डाटा रिकॉन्सिलेशन के निर्देश दिए थे जिसमें pos में ऐसा उर्वरक जो विक्रय योग्य नहीं है उसे अपडेट किया जा सके।कार्यकारी दिनों में पूर्ववत उर्वरक वितरण किसानों को किया जाएगा, उर्वरक का वितरण शासकीय नगद विक्रय केंद्र तथा प्राइवेट विक्रेता जिनकी पोस में स्टॉक है वहां से किसानों की रकबे की पात्रता अनुसार होगा।जिले के शासकीय नगद विक्रय केंद्र निम्नानुसार हैं:
1. नई कृषि उपज मंडी प्रांगण में 3 केंद्र
2. मेहगांव मार्केटिंग और मार्कफेड केंद्र मेहगांव
3. राइस मिल गोहद में दो केंद्र
4. लहार में मार्केटिंग एक केंद्र
सोमवार से उर्वरक वितरण यथावत रहेगा, किसी भी भ्रामक खबरों पर ध्यान न दे।
–उपसंचालक कृषि, जिला भिण्ड




