भिंड में कांग्रेस ने मनाई भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती।

भिंड में कांग्रेस ने मनाई भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती।
भिांंड में कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया विचार संगोष्ठी के शुभारंभ में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण श्रद्धांजलि अर्पित की,
विचार संगोष्ठी में बोलते हुए शहर अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने कहा स्वर्गीय राजीव गांधी ने भारत में पंचायती राज की शुरुआत की स्व. राजीव गांधी ऐसे युवा प्रधानमंत्री थे जिन्होंने समाज के सभी वर्गों के लोगों को अत्यधिक प्रभावित किया था, इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी इनकी कंधे पर आ गई थी जिसकी वजह से इन्हें राजनीति में आना पड़ा था। 31 अक्टूबर 1984 को माता इंदिरा जी की हत्या के बाद जब पहली बार राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तो वे विश्व के लोकतंत्र के इतिहास में सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। 1984 में ही वे इंका अध्यक्ष बने। हालांकि राजीव गांधी को सत्ता का कोई प्रत्यक्ष अनुभव नहीं था, फिर भी उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से गहरे अनुभव प्राप्त थे।उसी दिन राजीव गांधी ने रेडियो और टेलीविजन पर राष्ट्र के नाम संदेश दिया। यह उनका पहला नीतिगत संबोधन था जो कि विज्ञान, टेक्नॉलाजी और राष्ट्र के स्वाभिमान को व्यक्त करता था। इस भाषण में राजीव गांधी के शासन का मूलमंत्र इस प्रकार प्रकट हुआ- ‘एक साथ मिलकर हमें एक ऐसा भारत बनाना है इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने कहा 21वीं सदी का आधुनिक भारत बने यह कहना गलत नहीं होगा कि आज जिस भारत में हम सांस ले रहे हैं। जिस आधुनिक भारत का लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है जिस भारत पर आज पूरी दुनिया की नजरें इनायत हैं जिसे कल का विश्वशक्ति माना जा रहा है और कहा जा रहा है कि एक बार फिर भारत पूरे विश्व को एक नई राह दिखाएगा, यह राजीव गांधी की ही देन है इन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार भी कहा जाता है।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा भारत में कम्प्यूटर क्रांति लाने वाले राजीव गांधी थे देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने का गौरव भी हासिल है राजीव गांधी भारत में सूचना क्रान्ति के जनक माने जाते हैं. देश के कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का श्रेय उन्हें जाता है. स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33% रिजर्वेशन दिलवाने का काम उन्होंने किया मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिलवाया
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ राधेश्याम शर्मा राम प्रकाश यादव पान सिंह सुमन संतोष त्रिपाठी रेखा भदौरिया प्रवक्ता अनिल भारद्वाज वीरेंद्र यादव विवेक पचौरी शैलेंद्र भदौरिया पार्षद छोटे सिंह नरवरिया विजय दैपुरिया दर्शन सिंह तोमर शीशुपाल सिंह भदौरिया बलराम जाटव प्रमोद दीक्षित पीसी सतपाल अगरेया कुलदीप भारद्वाज पिंकू राजावत रामरतन यादव हरिओम कटारे सुखप्रीत मिश्रा जानकी जी प्रदीप भदोरिया उमेश वर्मा बबलू सिंह कुशवाह कांग्रेसी उपस्थित थे




