No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

श्रमिक भाई- बहनों को सेवा शर्तों या किसी भी श्रम संबंधी समस्या का करना पड़ रहा है सामना तो ना हों परेशान,राज्यस्तरीय श्रम कंट्रोल रूम नंबर 1800 233 8888 पर करें फोन।

श्रमिक भाई- बहनों को सेवा शर्तों या किसी भी श्रम संबंधी समस्या का करना पड़ रहा है सामना तो ना हों परेशान,राज्यस्तरीय श्रम कंट्रोल रूम नंबर 1800 233 8888 पर करें फोन।

श्रम पदाधिकारी भिंड ने कहा है कि श्रमिक भाई- बहनों यदि आपको मजदूरी भुगतान, न्यूनतम वेतन, कार्य समय, ओवरटाइम, सेवा शर्तों या किसी भी श्रम संबंधी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो परेशान न हों।
राज्यस्तरीय श्रम कंट्रोल रूम टोल फ्री नंबर: 1800 233 8888 शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यहाँ प्राथमिकता के आधार पर निम्न शिकायतों का समाधान किया जाता है=
मजदूरी का भुगतान न होना या विलंब, न्यूनतम वेतन अधिनियम से संबंधित शिकायतें, सेवा समाप्ति निलंबन एवं सेवा शर्तों से जुड़े विवाद , कार्य समय साप्ताहिक अवकाश एवं ओवरटाइम, महिला श्रमिक असंगठित एवं संविदा श्रमिकों से जुड़े मुददे, बाल श्रम एवं बंधक श्रम से संबंधित शिकायतें ।
इसके अतिरिक्त श्रम विभाग के अंतर्गत् संचालित श्रम कल्याण मंडल, MPBOCW, असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित जानकारी और शिकायतें भी दर्ज की जाती है।

a

Related Articles

Back to top button