No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से वड़नगर जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से वड़नगर जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संबोधित

*जिले के रावतपुरा धाम में देखा एवं सुना गया वर्चुअल संवाद कार्यक्रम*

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ अंतर्गत वाराणसी से वड़नगर तक विशेष बाइक यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा 17 सितंबर से रवाना हुई है, इस यात्रा में बड़ी संख्या में बाइकों पर सेवा यात्री शामिल हैं। यात्रा के दौरान सेवा, जनसंवाद और राष्ट्रीय एकता से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।

वाराणसी से वड़नगर तक निकाली जा रही ‘जन जल सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ के भिण्ड पहुंचने पर जिले में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आज जिले के रावतपुरा धाम में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यात्रा में शामिल सेवा यात्रियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने यात्रा के दौरान सेवा यात्रियों को मिली भारत के विकास की तस्वीर पर चर्चा की। साथ ही इस दौरान अन्य जिलों और स्थानों से वर्चुअली जुड़े यात्रियों से भी संवाद किया।

कार्यक्रम में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य, विधायक लहार अम्बरीश शर्मा, कलेक्टर भिण्ड, पुलिस अधीक्षक भिण्ड, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, एसडीएम लहार सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

*बाईक राइडर्स के साथ गौ-पूजन*

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य, विधायक लहार अम्बरीश शर्मा ने यात्रा को रवाना करने से पूर्व रावतपुरा धाम में संचालित श्री कामधेनु गौशाला में गौ पूजन एवं गौ सेवा की।

a

Related Articles

Back to top button