जिले की समस्त आयुष संस्थाओं पर 11वें आयुर्वेद दिवस का हुआ आयोजन

जिले की समस्त आयुष संस्थाओं पर 11वें आयुर्वेद दिवस का हुआ आयोजन
म.प्र. शासन आयुष विभाग भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार कलेक्टर भिण्ड के मार्गदर्शन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ नीलम कुशवाह के नेतृत्व में जिले की समस्त संस्थाओं पर 11वें आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ नीलम कुशवाह ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया।जिसके तहत स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद की मुख्य थीम पर आयुष संस्थाओं पर विभिन्न कार्यक्रम जैसे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, आयुर्वेद जागरूकता रैली, विद्यार्थियों से संवाद, आमजन से आयुर्वेद के प्रति जागरूकता कार्यक्रम, आंगनबाड़ी केंद्रों में आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इस दौरान आमजन को आयुष संस्थाओं पर दी जाने वाली सुविधाओं विशेष रूप से आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) पर योग सत्र, औषधीय पौधों की जानकारी, विभिन्न प्रकार की थैरेपी, मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी व्याधियों का उपचार तथा ग्रामीणों, युवाओं को आयुर्वेद आधारित दिनचर्या, ऋतुचर्या आदि की जानकारी आयुष विभाग के चिकित्सकों द्वारा दी गई।




