No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

सभी निर्माण विभाग समस्त भवन एवं रोड निर्माण कार्यों को गति प्रदान करते हुए शीघ्र पूर्ण कराएं – कलेक्टर

सभी निर्माण विभाग समस्त भवन एवं रोड निर्माण कार्यों को गति प्रदान करते हुए शीघ्र पूर्ण कराएं – कलेक्टर

*निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश*

कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सहित पीआईयू, पीडब्ल्यूडी, पीडब्ल्यूडी एनएच, आरईएस, हाउसिंग बोर्ड, पीडब्ल्यूडी ब्रिज, पुलिस हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने समीक्षा बैठक के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भिण्ड को बाईपास भिण्ड एवं अटेर के री-एलाइनमेंट, राष्ट्रीय राजमार्ग 552 हेतु भूमि अर्जन संबंधी कार्रवाई हेतु निर्देश दिए। एमपीआरडीसी को फूप से प्रतापपुर रोड़ में हो रहे गड्ढों का मेंटेनेंस करने हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग सेतु को निर्देशित किया कि लहार-अजनार-मांगरोल मार्ग के पास सिंध नदी पर वर्ष 2023 से निर्माणाधीन ब्रिज के पुराने स्ट्रक्चर को चेक करने के पश्चात ही आगे का निर्माण कार्य किया जाना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने अटेर -जैतपुर मार्ग के मध्य चंबल नदी के अटेर घाट पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण में अतिरिक्त ओपनिंग के कार्य के लिए राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण में कार्य करने की अनुमति के संबंध में एसडीओ सेतु विभाग को फॉरेस्ट विभाग के पोर्टल पर पुनः अप्लाई करने तथा व्यक्तिगत रूप से डीएफओ फॉरेस्ट आगरा से संपर्क करने हेतु निर्देशित किया।
साथ ही मेहगांव-गोहद मार्ग पर बने पुलों का मेंटेनेंस करने के निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग भवन एवं पथ को बारिश के पश्चात मेंटेनेंस की रोड़ों में पैच वर्क करने के निर्देश दिए। सीएम राईज अमायन भवन निर्माण की प्रगति अत्यंत धीमी होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित फर्म को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश एमपी पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम को दिए। उन्होंने सभी निर्माण विभागों को निर्देशित कर कहा कि वर्षा काल समाप्त हो गया है, इसलिए समस्त भवन एवं रोड निर्माण कार्यों को गति प्रदान करते हुए शीघ्र पूर्ण कराएं।

a

Related Articles

Back to top button