ताजा ख़बरें
करणी सेना भिंड जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद आशीष राजावत ने मां बेरिहाई मंदिर पहुंचकर माथा टेका, मंदिर परिवार ने दी शुभकामनाएं।
करणी सेना भिंड जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद आशीष राजावत मां बेरिहाई मंदिर पहुंचकर माथा टेका, मंदिर परिवार ने दी शुभकामनाएं।
करणी सेना परिवार टीम जीवन सिंह शेरपुर के लिए संभागीय अध्यक्ष राजू सिंह राजावत ने क्षत्रिय समाज के युवा नेता आशीष सिंह राजावत को भिंड जिला अध्यक्ष के लिए मनोनयन पत्र देकर अध्यक्ष मनोनीत किया है, इसके बाद आशीष सिंह राजावत ग्रह गांव लहरौली के प्राचीन बेरिहाई माता मंदिर पर पहुंचे, जहां उन्होंने माथा ठेका और कहा कि जो संगठन ने जिम्मेदारी दी है उसे बखूबी निभाएंगे और क्षत्रिय समाज के सहयोग के लिए तत्पर्य रहेंगे, बेरिहाई माता मंदिर के पुजारी उमेशानंद महाराज,संत डॉ सुरेश सिंह राजावत, दिनेश सिंह राहुल सिंह सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।




