No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ब्लॉक कांग्रेस गोहद का कार्यकर्ता सम्मेलन आज

गोहद। ब्लॉक कांग्रेस गोहद का कार्यकर्ता सम्मेलन नगर के बस स्टैण्ड के नजदीक आदर्श वाटिका में नौ अप्रैल रविवार को दोपहर 12 बजे से होगा।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष गुर्जर ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से मप्र के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, जिला कांग्रेस प्रभारी वासुदेव शर्मा, जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा, देवासीश जरारिया, विधायक मेवाराम जाटव कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर गोहद ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में आने वाले समय में होने वाले आंदोलनों की रणनीति तैयार होगी। मप्र की भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान आम जनमानस की जन समस्याओं के निराकरण को लेकर चर्चा होगी। इस अवसर पर प्रदेश संभाग एवं जिला स्तर के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सादर आमंत्रित रहेंगे। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष गणेशराम शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष टोनी मुद्गल, मालनपुर अध्यक्ष संग्राम सिंह तोमर, प्रदीप यादव अध्यक्ष मौ एवं नगर पालिका अध्यक्ष मंजू जगदीश माहोर विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

a

Related Articles

Back to top button