No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रायपुरा में कन्या पूजन के साथ शुरू हुई किसान चौपाल

मेहगांव। भाजपा किसान मोर्चा की ध्वज यात्रा एवं किसान चौपाल के सांतवें दिन यात्रा ग्राम बघोरा, रायपुरा, नीमगांव और गड़पारा, गोना आदि गांव में पहुंची। किसान यात्रा के संयोजक रज्जन भदौरिया ने ग्राम रायपुरा में सर्वप्रथम देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। भजन और हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात किसान चौपाल आयोजित हुई। ग्राम पंचायत बघोरा में जनपद अध्यक्ष अशोक बघेल की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन अरविंद भदौरिया ने किया। इस दौरान युवामोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल पाठक, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गणेश जादौन, अश्वनी त्यागी, हरिओम मामा, पुरुषोत्तम राजौरिया, घनश्याम त्यागी, गणेश पाराशर, राजेश त्यागी, राजेश व्यास, संजू खान आदि लोग उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button