No Slide Found In Slider.
अपराध

भिंड में डकैत गिरोह की दस्तक जैसी अफवाह फैलाने वालों पर भिंड एसपी के निर्देशन मे असवार पुलिस की कार्रवाई में आरोपी को हथियार सहित धर दबोचा।

  • भिंड में डकैतों की दस्तक ऐसी ही अफवाह फैलाने के उद्देश्य फायरिंग करने वाले आरोपी को भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में असवार थाना प्रभारी अभिषेक राय ने आरोपी को हथियार सहित धर दबोचा। दरअसल भिंड जिले में कुछ दिनों से लगातार गिरोह की अफवाह फैलाकर ग्रामीणो को भयभीत करने वाले आरोपी को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार। विगत कई दिनों से जिला भिण्ड में डकैत गिरोह होने के सम्बन्ध में सूचनाएं प्राप्त हो रही थीउक्त सूचनाओ को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक भिण्ड शैलेंद्र सिंह चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन में धरपकड हेतु समस्तराजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियो द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में बदमाशों की सर्चिंग कर मुखबिर तन्त्र विकसित किया जा रहा था पूर्व में भिण्ड पुलिस द्वारा प्रेस वार्ता लेकरअफवाहो से बचने एवं अफचाहे ना फैलाने हेतु अपील की गयी थी।दिनांक 19.02.22 को थाना असवार क्षेत्रान्तर्गत ग्रामीणों से सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम जैतपुरा में बदमाश गिरोह द्वारा फायर किये जा रहे है जिस पर से थाना असवार पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर घेराबन्दी कर सर्चिंग की गयी तो एक व्यक्ति सरसों के खेत से निकलता हुआ दिखायी दिया जिसके सदिग्ध प्रतीत होने से तलाशी ली गयी तो उसके जेब से कारतूस 315 बोर का गिला व हाथों में गर्न पाउडर की गन्ध आ रही थी तब पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी की निशादेही पर सरसों के खेत से एक 315 बोर का कट्टा व 2 • जिन्दा राउण्ड बरामद किये गये तथा आरोपी से और अधिक पूछताछ करने पर बताया गया कि उसके द्वारा ही खेत में फायर कर ग्रामीणों में भय बनाने के आशय से बदमाशों की गैंग सकिय होने की अफवाह फलायी गयी थी थाना असवार पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सेजप्त मशरुका  एक कट्टा 315 बोर व 2 जिन्दा राउण्ड 315 बोर 02. एक मोटर सायकिल डिसकवर गाडी न० एमपी30 एमजी-9443 गिरफ्तार आरोपी का विवरण -सत्यनारायण पुत्र बाला प्रसाद दीक्षित उम्र 42 साल नि० कैथा थाना रावतपुरा जिला भिण्ड।
a

Related Articles

Back to top button