No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कलेक्टर न्यायालय ने चार लाख 53 हजार 424 की राशि शासन हित में की राजसात

भिण्ड। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि 22 फरवरी 2022 को गुप्त सूचना के आधार पर शिक्षक कोलानी भिण्ड स्थित सांई इण्डेन गैस ऐजेंसी कार्यालय के नीचे बने गोदाम में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा था। जिसमें अवैध रूप से संधारित छोटे, घरेलू, व्यवसायिक कुल 166 भरे एवं 221 खाली गैस सिलेण्डर जब्त किए थे तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण निर्मित कर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जिस पर से न्यायालय कलेक्टर द्वारा उभय पक्षों के सुनने के उपरांत मौके पर पाए गए भरे छोटे, घरेलू, व्यवसायिक कुल 166 गैस सिलेण्डर के वरावर की राशि चार लाख 53 हजार 424 शासन हित मे राजसात करने के आदेश दिए गए हैं।

a

Related Articles

Back to top button