No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ग्राम परोसा में विशाल कलश यात्रा के साथ श्रीरामा कथा प्रारंभ

श्रीराम कथा में नाथूराम चुरारिया ने आरती कर लिया आशीर्वाद

गोरमी। गोरमी तहसील के ग्राम परोसा में स्थित श्रीश्री 1008 अतरदास महाराज के आश्रम पर श्रीराम कथा के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गोरमी नगर के प्राचीन धुरकोट मन्दिर से प्रारंभ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल अतरदास महाराज के आश्रम पर संपन्न हुई। कलश यात्रा में आस-पास क्षेत्र के सभी साधु संत एवं कथा बाचक पं. सुरेश शास्त्री वृंदावन धाम रथ पर विराजमान थे। स्थानीय नागरिकों ने कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर कथा श्रवण करने पहुंचे जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष नाथूराम शर्मा चुरारिया ने आरती करते हुए व्यास पीठ से आशीर्वाद लिया।

a

Related Articles

Back to top button