No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

गोहद। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 298वी जयंती बघेल समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर अटल चौक से शोभायात्रा शुरू कर नगर के प्रमुख मार्ग गंज बाजार, भानु की घटिया, पुराना बस स्टैण्ड, सदर बाजार, नया बस स्टैण्ड से होकर निकाली। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व नगर के नागरिकों ने विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत सम्मान किया। शोभायात्रा में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, पूर्व जनपद अध्यक्ष संगीता महेन्द्रपाल बघेल, एडवोकेट भगवान सिंह बघेल, तहसीलदार सिंह बघेल, जिला पंचायत सदस्य कृष्णपाल, भाजयुमो जिलामंत्री मोनू पाल, अभा धनगर जिलाध्यक्ष दीपक बघेल, टिंकू बघेल, श्रीनिवास सिंह बघेल, भाजपा नेता एवं अभा धनगर महासभा उपाध्यक्ष मोहन पाल, अभा धनगर महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु बघेल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोहद नगर विवेक जैन, पूर्व जनपद अध्यक्ष अशोक सिंह गुर्जर, जनपद उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह जाटव, जिला पंचायत सदस्य सुल्तान सिंह जाटव सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

a

Related Articles

Back to top button