No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भाजपा महिला मोर्चा ने संगठनात्मक कार्यक्रमों के प्रभारी घोषित किए

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा व संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के आदेशानुसार भिण्ड जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया की सहमती से भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ममता भदौरिया एंव महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा जैन ने लाड़ली बहना योजना के विधानसभा प्रभारी घोषित किए हैं।
जिसमें विधानसभा भिण्ड में गीता राजावत, रामवती श्रीवास, लहार में नीलम शर्मा, लता मेहरा, मेहगांव में बबली तोमर, सुनीता आर्य, गोहद में उमा राठौर, सुमन गुप्ता, अटेर में अनीता चोपड़ा एवं कृष्णा भदौरिया प्रभारी घोषित किया है। साथ ही प्रधानमंत्री के नौ वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित महिला मोर्चा के कार्यक्रम प्रभारी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया के निर्देश पर बनाए गए हैं। आंगनबाड़ी परिवार मिलन कार्यक्रम तीन जून तक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीमा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विनीता सोनी, लखपति दीदी, स्वागत एंव संपर्क 13 जून तकप्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना शर्मा, जिला मंत्री सरोज जैन स्व-सहायता समूह की बहनों के साथ संपर्क एवं संवाद करेंगी। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरोज जोशी, पिंकी राजावत सात से नौ जून तक, प्रबुद्ध महिला सम्मेलन 13 एवं 14 जून जिला महामंत्री संगीता कौशल, जिला उपाध्यक्ष गीता राजावत, नव मतदाता युवती सम्मेलन 18-19 जून तक जिला महामंत्री आरती पाठक, जिला कोषाध्यक्ष नीलम भदौरिया को नियुक्त किया गया है।
भाजपा महिला मोर्चा के सभी संगठन संगठनात्मक कार्यक्रमों को सर्वव्यापी बनाने के लिए समस्त संगठनात्मक कार्यक्रमों के प्रभारी अपने-अपने संभावित मण्डलों में पहुंचकर कार्यक्रम को संपन्न कराने में महिला कार्यकर्ताओं के साथ मार्गदर्शन करेंगीं।

a

Related Articles

Back to top button