No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

शहर कांग्रेस ने वार्ड एक में भरवाए नारी सम्मान योजना के आवेदन

भिण्ड। शहर के वार्ड क्र.एक रानी का ताल में कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा चलाई जा रही नारी सम्मान योजना के फार्म भरने के लिए शिविर लगाया गया।
नारी सम्मान योजना के फार्म भरते समय शहर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार भिण्ड शहर में नारी सम्मान योजना के फार्म भरे जा रहे हैं, नारी सम्मान योजना के अनुसार आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेण्डर और 1500 रुपए महीने दिए जाएंगे, शासकीय कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जाएगी, बिजली का बिल 100 यूनिट तक 100 रुपए और 200 यूनिट तक हाफ दिया जाएगा।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता संतोष त्रिपाठी ने कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना के नाम पर महिलाओं को बेवकूफ बनाया जा रहा है, महिलाएं बैंक और नगर पालिका के चक्कर लगा रही हैं, फिर भी कागजों की पूर्ति नहीं हो पा रही है। कांग्रेस पार्टी द्वारा नारी सम्मान योजना चलाई जा रही है, जिसमें फार्म में आधार नंबर और समग्र आईडी का नंबर डाला जा रहा है, कांग्रेस की नारी सम्मान योजना में उम्र का भी कोई बंधन नहीं है, कांग्रेस पार्टी हमेशा ही महिलाओं का सम्मान करती आई है, भिण्ड शहर के हर वार्ड में कार्यकर्ता घर-घर जाकर फार्म भर रहे हैं। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रमोद दीक्षित पीसी उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button