No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

सोशल मीडिया ही हमारा मुख्य आधार, कार्यकर्ता आमजन तक मोदी और शिवराज सरकार की जनहितैषी योजनाओं को पहुंचाएं : तरुण चुघ

सोशल मीडिया के माध्यम से सत्ता और संगठन की ताकत को मजबूती देते हुए सोशल मीडिया को ताकतवर बनाएं : गीता शाक्य

राष्ट्रीय महामंत्री चुघ एवं राज्यसभा सांसद शाक्य ने लोकसभा क्षेत्र भिण्ड और दतिया के सोशल मीडिया के योद्धाओं से किया संवाद

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय/प्रदेश नेतृत्व के मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव एवं 2024 के लोकसभा चुनाव को दृष्टिकोण रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ एवं उप्र भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद गीता शाक्य अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत भिण्ड पहुंचे। जहां भाजपा द्वारा आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल हुए। उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष क्षेत्रीय सांसद संध्या राय, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, लोकसभा कार्यक्रम प्रभारी संभागी/ मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया विशेष रूप से साथ में थे।
राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने ग्वालियर सर्किट हाउस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। शहर के संस्कृति मैरिज गार्डन में लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सोशल मीडिया पर काम कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए सोशल मीडिया के कई टिप्स देकर उन्हें पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया। सभी मंचासीन अतिथियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा एवं आभार दतिया जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया ने व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष नरवरिया मंचासीन अतिथियों का शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने दोनों जिले के सोशल मीडिया पर काम कर रहे कार्यकर्ताओं को टिप्स एम संवाद करते हुए कहा कि सोशल मीडिया कार्यकर्ता अपनी सक्रियता के साथ अपनी सहभागिता की। सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया विभाग का कार्यकर्ता आमजन तक सरकार के विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाने में कार्यरत है। इसी क्रम में सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर सक्रिय युवा साथियों के साथ हम दोनों संसदीय क्षेत्र के जिले में लोकसभा पर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स मीट आयोजित हो करें। सोशल मीडिया ही हमारा मुख्य हथियार और आधार है, जो हम अपनी आवाज को सत्ता और संगठन की ताकत को आमजन तक पहुंचा सकते हैं, जब हम विचार भाव से काम करेंगे तो निश्चित ही हमारी आवाज समाज के अंतिम छोर व्यक्ति तक पहुंचेगी, जिससे भाजपा की ताकत अधिक बढ़ेगी, यही चुनाव जीतने का हमारा मुख्य आधार है। उन्होंने कहा कि यह भिण्ड की भूमि वीर सपूतों की भूमि है, जब आतंकवादियों ने हमारे भारतीय सेना के जवानों पर हमला किया तो इसी भूमि से जहां जोडक़र बदला लेने के लिए पुलवामा में पहुंचे और वहां अपने भारतीय सैनिकों का बदला लेकर के न्याय दिलाने का काम किया, हमारी यह भूमि वीर सपूतों की भूमि है, इस भूमि को मैं प्रणाम करता हूं।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया राजनीतिक जीवन के लिए मौलिक है। यह हमें उन मुद्दों के बारे में बेहतर जानकारी देने के लिए तथ्य प्रदान करता है जो हमारे लिए मायने रखते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए आलोचना और बहस प्रदान करता है कि जानकारी का परीक्षण और परीक्षण सभी दृष्टिकोणों से किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया आज की दुनिया का अहम हिस्सा है, यह लोगों को जोडेे रखने और सुरक्षित वातावरण में दूसरों के साथ विचारों को समझा करने में मदद करता है। उन्होंने सोशल योद्धाओं से आव्हान किया कि मोदी सरकार की योजनाओं को सोशल मीडिया पर जागृत करते हुए लोगों को नई पहचान स्थापित करें और विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए अपनी पूरी ताकत के साथ कार्य करेंगे तो निश्चित ही हमारे संगठन की ताकत अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचेगी।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद संध्या राय ने कहा कि नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने गरीब कल्याण के लिए अनेकों योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया है, हमारे सोशल मीडिया के कार्यकर्ता इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर ज्यादा से ज्यादा पोस्ट लोगों तक पहुंचाने का कार्य करें। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि आज के वर्तमान समय में युवाओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करना चाहिए, यही हमारा आधार है। जब हम अपनी योजनाओं को सोशल के माध्यम से प्रचारित करेंगे तो हमारी योजना लोगों तक पहुंचेगी।

इस अवसर पर भिण्ड विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू, भाण्डेर विधायक रक्षा सिरोनिया, पूर्व विधायकगण शिवशंकर समाधिया, रसाल सिंह, नरेन्द्र सिंह कुशवाह, मुन्नासिंह भदौरिया, रणवीर जाटव, आसाराम अहिरवार, पूर्व जिलाध्यक्षगण अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट, केशव सिंह भदौरिया, रविसेन जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णकांता तोमर, डॉ. रमेश दुबे, रोमेश महंत, अमरीश शर्मा गुड्डू, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, महा जनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक अशोक सिंह कुशवाह, दतिया के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह यादव, सोशल मीडिया प्रभारी जिला संयोजक मोनू नरवरिया सहित दोनों जिले के सोशल मीडिया के कार्यकर्ता मौजूद थे।
संपूर्ण समर्थक अभियान के तहत परिवारों में पहुंचकर पार्टी के लिए मांगा समर्थन
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ एवं राज्यसभा सांसद उप्र महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य द्वारा चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व सांसद प्रतिनिधि दिनेश चंद्र जैन मामा के निवास अहिंसा चौक खण्डा रोड, पूर्व पार्षद धनीराम शाक्य के निवास वार्ड क्र.12 धर्मपुरी, गोरमी मण्डल के वार्ड क्र.14 में डॉ. दीपक जैन के निवास पर पहुंचकर संपर्क समर्थन अभियान के तहत कार्यक्रम में शामिल हुए और पार्टी के लिए समर्थन मांगा।
उड़ीसा रेल दुर्घटना में मृतक को दी श्रृद्धांजलि
सोशल मीडिया कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य एवं मंचासीन अतिथियों ने उड़ीसा में रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए मृतक परिवारजनों को शोक संवेदना व्यक्त करते आत्मशांति की प्रार्थना की।

a

Related Articles

Back to top button