No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

नारी सम्मान योजना से बहिनों के जीवन में आएगी खुशहाली : भदौरिया

भिण्ड। जिले में कांग्रेसियों द्वारा नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाने का सिलसिला जारी है। शहर के रामनगर वार्ड क्र.10 में शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप जैन गुड्डा ने वरिष्ठ नेता धमेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी के नेतृत्व में 200 से अधिक महिलाओं के फार्म भरवाए।
इस अवसर पर धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाओं में नारी सम्मान योजना के फार्म भरने के लिए उत्साह देखा जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री कामलनाथ की नारी सम्मान योजना प्रदेश की प्रत्येक माता बहिन के जीवन में खुशहाली लाने का काम करेगी। बहिनों के जीवन में बदलाव आएगा। कांग्रेस सरकार बनते ही बिना शर्त 1500 रुपए प्रत्येक महिला को मिलेगा और मंहगाई से मुक्ति हेतु रसोई गैस सिलेण्डर सिर्फ 500 रुपए में दिया जाएगा। जनता भाजपा की झूठी घोषणा पर अब विश्वास नहीं करेगी।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बन रही है। हमारे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पहले ही प्रदेश की जनता के लिए पांच सौगाते दे दी हैं। कांग्रेस की सरकार बनते ही हमारी सरकार कर्मचारी भाईयों को पुरानी पेंशन योजना जो भाजपा के कार्यकाल में बंद हो गई है उसे भी चालू किया जाएगी। पीसीसी डेलीगेट संजय भूता ने कहा कि जनता भी समझ चुकी है आने वाला कल कांग्रेस का होने वाला है और प्रदेश की जनता भी बीजेपी के भ्रष्टाचार से अब तंग आ चुकी है। शहर अध्यक्ष प्रदीप जैन गुड्डा ने 100 यूनिट बिजली बिल फ्री और 200 यूनिट पर आधा बिल देने की बात कही। इस अवसर पर पार्षद रामहेत शाक्य, शहर मीडिया प्रभारी विपुल जैन, महामंत्री दीपक शर्मा, राकेश राजावत, अनुज त्रिपाठी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button