No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पंच कल्याणक प्रतिष्ठात महोत्सव में पात्रों का हुआ चयन

भिण्ड। भारत गौरव गणाचार्य विराग सागर महाराज के शिष्य मेडिटेशन गुरू उपाध्याय विहसंत सागर महाराज, मुनि विश्वसाम्य सागर महाराज ससंघ सानिध्य में आठ से 13 जून तक निराला रंग विहार मेला ग्राउण्ड में होने वाले 1008 मज्जिनेन्द्र जिनबिंब शांतिनाथ पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पात्रों का मंगलवार को चयन हुआ है। जिसमें सौधर्म इन्द्र- चक्रेश जैन जामना वाले, कुबेर- मुकेश जैन बड़ेरी, ईशान इन्द्र- धीरज शीतल जैन, यज्ञनायक- सौरभ जैन, सनत इन्द्र- विमल जैन, ब्रह्मोत्तुर इन्द्र- अमित जैन, नीतेश जैन, सौभाग्यवती- रिषभ निशा जैन, मुख्य मंगल कलश- अशोक जैन दुल्हागन, ब्रह्म इन्द्र- पुष्पा जैन एवं शिखर कलशारोहणकर्ता- रिषभ जैन अड़ोखर, उमेश जैन, मुकेश जैन, विवेक जैन ग्वालियर, महेन्द्र इन्द्र- जितेन्द्र जैन, जीर्णोद्धारकर्ता- पंकज जैन भारौली, मांडना कलश- वैभव बिट्ठू, अमित जैन डिम्पी, मुकेश जैन गोरम, नंदू भारौली एवं मुख्य बुआ- राज चंचल जैन, गजरथ सारथी- पंकज जैन ग्वालियर, द्रव्यदान- पदम मुसावली, चित्र अनावरणकर्ता- कमलेश जैन तांतरी करेंगे। जिसमें उक्त पात्रों को आज वस्त्राभूषण प्रदान कर दिए हैं।
इस अवसर पर मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर महाराज ने कहा कि भगवान शांतिनाथ के पंच कल्याणक में आज पहली बार पात्रों को वस्त्राभूषण एवं हल्दी, मेंहदी जैसी रस्म में सभी पात्रों को मेंहदी लगाई गई। इतने उत्साह के साथ पहली बार इस प्रकार का आयोजन धूमधाम के साथ संगीतमय कार्यक्रम किया गया है।

a

Related Articles

Back to top button