No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

व्यक्ति की सजा पार्टी को न दें : वेदप्रकाश

षडय़ंत्रकारी विकास की भवना नहीं रखता : आर्य

गोहद। केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर लोकसभा, विधानसभा, कस्बा, गांव स्तर पर उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम की कड़ी में गोहद में संयुक्त मोर्चा का विधानसभा सम्मेलन प्रदेश अनुशासन समन्वय समिति उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा के मुख्य अतिथि, अजा जिला अध्यक्ष मुन्नालाल माझी की अध्यक्षता एवं भाजपा अजा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, विधानसभा संयोजक रामबाबू उपाध्याय के विशिष्ट आतिथ्य में नया बस स्टैण्ड देव वाटिका में संपन्न हुआ। मंच संचालन रामअख्त्यार गुर्जर ने किया। सयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अजा मोर्चा, अजजा मोर्चा, मंच पर विक्रांत कुशवाहा, धर्मेन्द्र गुर्जर, मेहताब सिंह, विवेक जैन, अशोक गुर्जर, रवि शर्मा, सज्जन यादव, पिंकी सगर, सुमन गुप्ता, प्रतिभा सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा, पाचों मण्डलों के सातों मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे। गोहद विधानसभा के पांचों मण्डलों के सातों मोर्चो का सयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अनुशासन समन्वय समिति उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि चुनाव भी युद्ध के समान है, युद्ध में सैनिक लड़ते हैं और चुनाव में कार्यकर्ता। सैनिकों के पास गोला बारूद होते हैं और कार्यकर्ताओं के पास कल्याणकारी योजनाएं। भाजपा के पास न कार्यकर्ताओं की कमी है और न ही कल्याणकारी योजनाओं की। मोदी सरकार ने देवालय से लेकर शौचालय तक का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि निराशा व्यक्ति को सफल नहीं होने देती, असंतुष्ट व्यक्ति पुष्ट नहीं हो सकता हो सकता कि किसी विधायक या मंत्री ने आपका फोन नहीं उठाया हो, लेकिन व्यक्ति की गलती की सजा पार्टी को न दें।
पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य ने कहा कि कांग्रेस के 57 व भाजपा के नौ साल के कार्यकाल का सिर्फ मस्तिष्क में याद कर लें। अंतर स्वत स्पष्ट हो जाएगा। भाजपा विकास का आधार है, कांग्रेस तो सिर्फ षड्यंत्र कर सत्ता हांसिल करना जानती है। कांग्रेस ने लाडली लक्ष्मी योजना बंद कर दी। वरिष्ठ नागरिकों की तीर्थ दर्शन यात्रा बंद कर दी। लेकिन भाजपा की सरकार आते ही इसे पुन: शुरू किया। उन्होंने कहा कि गोहद की जनता बड़ी भोली है, पांच कण्डे की बात पर ही फिसल गई। लेकिन अब गोहद की जनता पांच कण्डे डालकर षड्यंत्र करने वालों का अंत करेगी। उन्होंने कहा कि आपकी एक गलती से गोहद विकास की दौड़ से पीछे हो गया।

a

Related Articles

Back to top button