No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

एक जुलाई को ग्वालियर में होगी आप की महारैली

जिलाध्यक्ष ने कहा- जिले से जाएंगे हजारों आप कार्यकर्ता

भिण्ड। एक जुलाई को ग्वालियर के मेला ग्राउण्ड में आम आदमी पार्टी की महारैली का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें जिले से हजारों आप कार्यकर्ता एवं सदस्य भागीदारी करेंगे। यह बात शहर में नगर पालिका के पास महादेव प्लाजा स्थित आप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविन्द जोशी ने कही।
आप जिलाध्यक्ष अरविन्द जोशी ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप की यह महारैली 25 जून को ग्वालियर के मेला ग्राउण्ड में होने जा रही थी, लेकिन भाजपा नेताओं ने हमारी रैली की परमीशन निरस्त कराकर अपनी पार्टी के लिए जिला प्रशासन से परमीशन लेकर अपना तम्बू गाढ़ दिया। उन्होंने कहा कि इसी वजह से हमें अपनी रैली निरस्त करना पड़ी और अब यह महा रैली एक जुलाई को उसी स्थान पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि इस रैली को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान संबोधित करेंगे।
इस अवसर पर आप के जिला सचिव धीरज गुप्ता ने कहा कि हमारी पार्टी के पदाधिकारी जिले में गांव-जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर लोगों को पार्टी से जोडऩे का काम कर रहे हैं। जिले में हमारी पार्टी करीब 25 हजार सदस्य हैं और पार्टी का सदस्यता अभियान निरंतर जारी है।

a

Related Articles

Back to top button