No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

प्रियंका गांधी की सभा में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेसियों ने किया संपर्क

मौ। ग्वालियर चंबल के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए 21 जुलाई को ग्वालियर मेला परिसर में आयोजित सभा में भाग लेने आ रहीं कांग्रेस की स्तर प्रचारक प्रियंका गांधी की सभा में भीड़ जुटाने के लिए मौ में सेवढ़ा रोड स्थित अबधेश प्रजापति के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह के भतीजे अनुरुद्ध प्रताप सिंह पहुंचे। जहां उन्होंने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से प्रियंका गांधी की सभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आव्हान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी चयन को लेकर उपस्थित कार्यकर्ताओं से उनकी राय मशबिरा भी किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण एवं शॉल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य केशव देसाई, मौ मण्डी के पूर्व अध्यक्ष राजीव कौशिक, तिलक सिंह राजौरिया, संजीव यादव, मनोहर सिंह गौर, दिनेश राठौर, समीर खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

a

Related Articles

Back to top button