ब्लॉक कांग्रेस गोरमी का कार्यकर्ता सम्मेलन आज

भिण्ड। गोरमी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन 14 जुलाई दोपहर एक बजे मां वैष्णोदेवी गार्डन थाना रोड गोरमी में रखा गया है। जिसमें युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अनिरुद्ध प्रताप सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह, जिला प्रभारी बासुदेव शर्मा, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस राहुल भदौरिया, जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद खान, विधानसभा के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में मण्डलम, सेक्टर एवं बीएलए पुस्तक का वितरण किया जाएगा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण एवं ग्वालियर में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की होने जा रही आमसभा के संबंध में चर्चा की जाएगी।
नरवरिया बने गोरमी ब्लॉक के संगठन मंत्री
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार राजेन्द्र सिंह नरवरिया को जिला कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा क्षेत्र मेहगांव के गोरमी ब्लॉक का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। मप्र कांग्रेस कमेटी से जारी पत्र के माध्यम से यह नियुक्ति की गई है। इस पत्र में ब्लॉक स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने की बात की गई है। यह जिम्मेदारी मिलने पर नरवरिया को कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।




