No Slide Found In Slider.
अपराध

बेटा ही निकला पिता का हत्यारा, जमीनी विवाद के चलते की पिता की हत्या।

पुत्र ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर की अपने पिता की हत्या, भिण्ड पुलिस ने 48 घण्टे में अन्धे कत्ल का खुलासा कर आरोपियों को किया गिरफ्तार।दिनांक 16 जुलाई को मृतक गौकरन सिंह पुत्र बच्चा सिंह राजावत नि० टेहनगुर की मृत्यु के सम्बन्ध में थाना नयागांव पर मर्ग कं0 14 / 23 धारा 174 जाफौ लेख कर जाँच में लिया गया था मृतक गोकरन सिंह की मृत्यु के सम्बन्ध में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी जिला अस्पताल भिण्ड से प्राप्त पीएम रिपोर्ट में बताया गया कि मृत्तक गोकरन सिंह पुत्र बच्चा सिंह राजावत नि० टेहनगुर की मृत्यु सिर में गोली लगने हुयी है जिस पर से थाना हाजा पर अपराध कं0 47 / 23 धारा 302 मादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना को गम्भीरता पूर्वक लेते हुये पुलिस अधीक्षक भिंड मनीष खत्री द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिण्ड कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन में तथा उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरविन्द शाह के नेतृत्व में थाना नयागांव एवं सायबर शाखा की एक संयुक्त टीम बनाकर तत्काल उक्त घटना की पतारसी करने व आरोपियों को शौध गिर0 करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसी तारतम्य में गठित पुलिस टीम द्वारा अपराध विवेचना के दौरान पता चला कि मृतक के लडके पर पूर्व में 376 का केस न्यायालय में विचाराधीन है। अपने पिता जी से पैसे तथा जमीन बेचने के सम्बन्ध में लड़ाई-झगडा करता रहता था तो उसके पिता उसे ना तो जमीन बेचने दे रहे थे और ना ही पैसे दे रहे थे जिसकी वजह से वह बहुत परेशान चल रहा था यह बात उसने अपने दोस्त की बतायी तो फिर दोस्त ने कहा कि कि आज गाँव में मृत्युभोज है तो चलकर तुम्हारे पिता जी से बात कर लेते है तो वह दोनों लोग एक कट्टा व कारतूस लेकर खेत पर पहुँचे और पिता जी से बात की आपस में विवाद हो गया तो पुत्र के इशारे पर उसके दोस्त ने पिता को गोली मारकर हत्या कर दी। पूछताछ के दौरान आरोपीगणों से घटना कारित करने में इस्तेमाल किया गया एक कट्टा 315 बोर मय चैम्बर में खाली खोखा के व 02 जिन्दा राउण्ड तथा घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसायकिल एमपी30 एमएस 7463 बरामद कर जप्त किये गये है।

सराहनीय भूमिका:-

भक्ति उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी नयागांव उ0नि० आलोक तोमर, सायवर सेल उ०नि० दीपेन्द्र यादव, उ0नि० शिवप्रताप राजावत, स०उ०नि० सत्यवीर सिंह प्रसारण केशव यादव, आर उदयवीर सिंह आर बृजभूषण, आर सुभाष, सैनिक सन्तोष प्रआर प्रमोद पाराशर, प्रआर0 महेश कुमार प्रआर० सतेन्द्र यादव, आर० आनन्द दीक्षित, आर० यतेन्द्र सिंह राजावत, आर० राहुल यादव, आर० हरपाल चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

a

Related Articles

Back to top button