No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

डॉ. गोविन्द सिंह ने की शोक संवेदना व्यक्त

मौ। कांग्रेस नेता वार्ड क्र.आठ के पार्षद संजीव यादव एवं वार्ड क्र.14 के पार्षद सोनपाल यादव के बेहट रोड पेट्रोल पंप स्थित निज निवास पर उनकी दादी मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि वे यहां के विकास कार्यों और अपने निजी कार्यों की चिंता न करें, उन्हें करवाने के लिए तो हम बैठे हैं। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में गोहद से प्रत्याशी कोई भी हो, वे सिर्फ कांग्रेस को जिताएं। अन्य जिम्मेदारी हमारे ऊपर छोडें। प्रदेश में माहौल कांग्रेस के पक्ष में है, इस बार कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है। वे खेती की सिंचाई व्यवस्था सहित संपूर्ण अंचल में विकास कार्य करवाएंगे।

a

Related Articles

Back to top button