सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने का फैसले स्वागत योग्य : चुरारिया

मेहगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राहुल गांधी की सजा पर रोक के लिए सुप्रिम कोर्ट के फैसले का जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नाथूराम शर्मा चुरारिया ने स्वागत किया है।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नाथूराम शर्मा चुरारिया ने कहा कि राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाना सत्य की विजय है, भारत जैसे विशाल देश के लोकतांत्रिक होने का गौरवशाली इतिहास है, जिसे आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा अपने फैसले से जाहिर करते हुए देश को नहीं समूची दुनिया सोचने पर विवश कर दिया कि भारत देश एक विशाल लोकतांत्रिक देश था है और रहेगा। भारत देश की पवित्र भूमि की पवित्रता पर कभी आंच नहीं आएगी। जब-जब भारत देश की पवित्रता को दूषित करने का षडयंत्र या कुचक्र रचने का दुराचारियों द्वारा दुस्साहस किया गया, तब-तब सत्य की रक्षार्थ परमात्मा, प्रकृति से अवश्य ही देवदूत प्रकट हो कर घनघोर अंधकार में प्रकाशपुंज बनकर प्रकाशित हुआ। उन्होंने इसे सत्य की जीत और जनमत की आकांक्षाओं के अनुरूप और भारत देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐतिहासिक महत्व पूर्ण निर्णय बताया।




