राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने पर शहर कांग्रेस ने किया मिष्ठान वितरण

भिण्ड। शहर जिला कांग्रेस द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के मानहानि केस की सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने की खुशी में शहर जिला कांग्रेस ने परेड चौराहे पर मिष्ठान वितरण किया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जो निर्णय दिया गया है वह असत्य पर सत्य की जीत है। राहुल गांधी हमेशा आम जनता की आवाज के लिए लडाई लड रहे हैं। केन्द्र की बीजेपी सरकार उनकी आवाज को दबाना चाहती है। राहुल गांधी संसद में हमेशा प्रधानमंत्री मोदी की पोल खोलते हैं, इसीलिए बीजेपी राहुल गांधी से डरती है।
मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष खिजर मोहम्मद कुरैशी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा भदौरिया, स्नेहलता जैन, रीना चौहान, पानसिंह सुमन, रामजीलाल शाक्य, दर्शन सिंह तोमर, संजीव बरुआ, गजेन्द्र यादव, कमलेश जाटव, बृजेन्द्र सिंह कल्लू भारौली, प्रदीप जैन, शिशुपाल सिंह भदौरिया, शिवशंकर भदौरिया, अनीस कुरैशी, अजय जैन, पिंटू शर्मा, प्रमोद दीक्षित, संजय यादव, अनिरुद्ध त्रिपाठी, दिनेश भदौरिया, मोहर सिंह जाटव, दीपचंद तिवारी, कृष्णा कुशवाहा, पूजा कुशवाहा, वंंदना कुशवाहा, अरविन्द सोनी, मोनू जैन आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।




