No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

डॉ. अन्नपूर्णा भदौरिया स्मृति संस्था ने भेंट की पुस्तकें

ग्वालियर। अन्नपूर्णा कल्चरल एण्ड सोशल वेलफेयर फाउण्डेशन ने डॉ. अन्नपूर्णा भदौरिया के अवतरण दिवस पर स्मृति स्वरूप 51 पुस्तकें भाषा अध्ययन केन्द्र के पुस्तकालय में भेंट कर उत्तम कार्य किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष वरुण एवं अंशु भदौरिया, सचिव रविन्द्र रवि, भाषा केन्द्र की प्राध्यापक डॉ. ज्योत्स्ना सिंह एवं भाषा केन्द्र कार्यालय के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
यह पुस्तकें शोध छात्र-छात्राओं के लिए मददगार साबित होंगी। इनमें कुछ किताबें मूल लेखकों की, स्थानीय साहित्यकारों की, कुछ भोपाल एवं उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली के साहित्यकारों की भी हैं। इतना नहीं यह संस्था आगामी वर्ष में शिक्षा प्राप्त करने वाले गरीब छात्रों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेगी। इसके साथ प्रतिवर्ष यह संस्था एक साहित्य समर्पित साहित्यकार को डॉ. अन्नपूर्णा सम्मान से सम्मानित करती है। डॉ अन्नपूर्णा भदौरिया जी साहित्य जगत में अपने जीवन के अंतिम क्षणों तक साहित्य साधना में समर्पित रहीं, साथ ही अपने आस-पास के वातावरण में सभी को प्रेरणा प्रदान करती रहीं।

a

Related Articles

Back to top button