सत्येंद्र भदौरिया के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा।

सत्येंद्र भदौरिया के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा।
प्रदीप राजावत जनक्रांति 24 भिंड/ जिले के गोरमी कस्बे में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव सत्येंद्र सिंह भदौरिया उर्फ लवली भैया के नेतृत्व में संपूर्ण गोरमी कस्बे में सम्मान के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।सर्वप्रथम भारत हॉस्पिटल ,कल्याणपुर चौराहे पर एकत्रित होकर झंडा वंदन किया गया और राष्ट्रगान करके आप नेता सत्येंद्र भदौरिया एवं उनके समर्थकों ने यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा में भारत माता की झांकी जो दो बच्चियों ने भारत माता का अभिनय किया वह झांकी आकर्षण का केन्द्र बनी।वंही तिरंगा यात्रा में देश भक्ति गीतों पर लोग झूमते नजर आए।यात्रा में मुख्य रूप से आप नेता सत्येंद्र सिंह भदौरिया के अलावा राकेश समाधियां जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, विवेक शर्मा लोकसभा सचिव, डॉक्टर बृजमोहन शर्मा जिला सचिव, अनिल शर्मा जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, जनक सिंह खन्ना जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा, दिनेश नरवरिया जिला उपाध्यक्ष, ऋषि दुबे लोकसभा सचिव, रामरूप राजोरिया जिला उपाध्यक्ष, मायाराम थापक सचिव,नरोत्तम नरवरिया जिला उपाध्यक्ष, अबदेश यादव जिला सचिव,शत्रुघ्न शर्मा जिला सचिव युवा, कन्हैया सिकरवार जिला सचिव,जितेंद्र भदौरिया मीडिया प्रभारी आदि लोग सामिल हुए। जनक्रांति 24 न्यूज के लिए भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।




