अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य
कलेक्टर ने खनिज दल के साथ कृषि उपज मण्डी में रेत के अवैध भण्डारण पर की छापामार कार्रवाई
लगभग 281 घनमीटर लावारिश रेत जब्त

भिण्ड। कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव ने खनिज दल के साथ कृषि उपज मण्डी भारौली तिराहा भिण्ड पहुंचकर रेत के अवैध भण्डारण पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके पर लगभग 281 घनमीटर लावारिश रेत को जप्त कर सहायक ग्रेड-तीन कृषि उपज मण्डी भगवान सिंह कुशवाह को आगामी आदेश तक सुपुर्दगी में दिया गया। जब्त रेत भण्डारण पर खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।




