No Slide Found In Slider.
राज्य

भिंड में सीएम शिवराज सिंह एवं सपा नेता शिवपाल पंहुचे, भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा का जनसंपर्क जारी।

भिंड में सीएम शिवराज सिंह एवं सपा नेता शिवपाल पंहुचे, भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा का जनसंपर्क जारी।

शिवराज ने कांग्रेस एवं शिशुपाल ने भाजपा एवं कांग्रेस पर साधा निशाना।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी ताकत झोंकने में लगी हुई है। भिंड में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे, जहां फूप में भाजपा प्रत्याशी अरविंद भदौरिया के समर्थन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को दिन-रात यह डेढ़ हड्डी का शिवराज ही नजर आता है, उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो भी जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की थी वह कांग्रेस ने बंद कर दी यदि कांग्रेस की सरकार आई तो ना लाडली रहेगी ना बहना।

भिंड के अटेर विधानसभा में समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव पहुंचे जहां अटेर से सपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह भदौरिया के समर्थन में डिड़ी गांव में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा एवं कांग्रेस पर निशाना सादा और कहा कि कांग्रेस ने सपा को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में धोखा दिया है।

वही कांग्रेस प्रत्याशी एवं बसपा प्रत्याशी भी लगातार क्षेत्र में जन संपर्क कर रहे हैं और सभी राजनीतिक दलों का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है।

a

Related Articles

Back to top button