No Slide Found In Slider.
अपराध

एटीएम फ्रॉड के 3 बदमाश पुलिस ने किए गिरफ्तार, 143 एटीएम, 1 कार, 30 हजार नगदी बरामद।

एटीएम फ्रॉड के 3 बदमाश पुलिस ने किए गिरफ्तार, 143 एटीएम, 1 कार, 30 हजार नगदी बरामद।

दिनांक 22.11.23 को थाना कोतवाली मुरैना में फरियादी गरवेश पुत्र सतेन्द्र शर्मा उम्र 19 साल निवासी महावीरपुरा मुरैना ने रिपोर्ट की कि उसके एटीएम कार्ड को बदलकर 1 लाख 63 हजार 499 रुपये की ठगी की गई उक्त घटना कोतवाली क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक एटीएम कोतवाली के सामने एम.एस. रोड मुरैना पर घटित हुई थी, जिस पर अपराध क्रमाक 1092/2023 धारा 420 ताहि का पजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं दिनांक 22.11.2023 को ही फरियादी मोतीराम कुशवाह के साथ 77 हजार 999 रुपये की धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली पर अपराध क्रमाक 1108/23 धारा 420 ता०हि० का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, उक्त घटनाओ की गंभीरता का दृष्टिगत रखते हुए एवं त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा उक्त अपराध में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने संबंधी दिशा-निर्देश थाना प्रभारी कोतवाली एवं सायबर सेल टीम को दिये गये, उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द्र सिंह ठाकुर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक राकेश गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली एवं सायबर सैल टीम मुरैना द्वारा घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज तलाश किये गये एवं बैंक खातो की जानकारी ली गयी, तो पता चला कि तत्समय हरियाणा का एक वाहन क्रमांक HR16W7689 आई 20 सफेद रंग की कार ज्ञात हुई, जिसे ट्रैक करन हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया, यह कि आज दिनांक 30.11.23 को मुखबिर द्वारा सूचना दी कि उक्त कार क्रमांक HR16W7689 धौलपुर टोल से ग्वालियर की तरफ निकली है, थाना प्रभारी कोतवाली एवं सायबर सेल टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए छाँदा टोल पर चैकिंग लगायी गई, वाहन क्रमांक HR16W7689 को रोककर चक किया, तो कुल तीन आरोपी 1. धर्मेन्दर पुत्र करमवीर सासी (राजपूत) उम्र 34 साल नि. ग्राम खेडी थाना नारनौन जिला हिसार, 2 अशोक पुत्र महेन्द्र सासी (राजपूत) उम्र 28 साल नि. ग्राम रोहनात थाना बवानीखेडा जिला भिवानी 3. धर्मेन्दर पुत्र रामचेत सिंह (ठाकुर) उम्र 42 साल नि सी1, 117 सेक्टर 11 रोहिणी दिल्ली को हिरासत में लिया गया, जिनके पास 143 एटीएम कार्ड विभिन्न बैंको के एव 01 पेटीएम मशीन बरामद की गयी, जिसमे थाना कोतवाली मुरैना के 02 प्रकरणो के फरियादियो के एटीएम भी बरामद हए और फॉड की हुई रकम 30,000 रुपये बरामद किये गये आरोपियों ने मध्यप्रदेश के दतिया, नरसिंहपुर, जबलपुर एवं सागर जिले में भी एटीएम फ्रॉड की घटनाएं कारित की हैं उक्त सभी आरोपी दिल्ली हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान के विभिन्न शहरा में जाते ह और एटीएम बदलकर तत्काल अपनी पेटीएम मशीन से पैसा अपने खातो में ट्रासफर कर लेते हैं और इसके अतिरिक्त उन्होने कहा-कहा फ्रॉड की घटनाएं कारित की है इस संबंध में पुलिस रिमाण्ड लेकर पूछताछ की जावेगी।

जप्त मशरुका : एक कार आई 20 कीमती करीबन 07 लाख रुपये एवं 143 एटीएम कार्ड, 30,000 रुपये नगदी इस प्रकार कुल मशरुका करीबन 7 लाख 30 हजार रुपये का बरामद किया गया ।

उल्लेखनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनील खेमरिया मय स्टाफ राउनि जे पी शर्मा, प्रआर 766 सुनील यादव, प्रआर 855 सत्यवीर, आर 612 शिवप्रताप सिह, आर 24 सत्यन शर्मा, आर 152 श्यामविहारी शमां एवं सायबर टीम प्रभारी उनि शिवप्रताप राजावत, उनि अभिषेक जादौन, प्रआर 01 मनोज यादव, प्रआर 456 सुदेश कुमार, आर 866 शैलेन्द्र जाट, आर. 187 कुलदीप, आर 1058 प्रशान्त शमां, आर 551 राहुल, आर 1018 रामकिशन जादौन, आर. 373 राहुल कुन्तल की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

a

Related Articles

Back to top button