No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरेंराज्य

सबलगढ़ पुलिस ने किया अंधेकत्ल का पर्दाफाश।

सबलगढ़ पुलिस ने किया अंधेकत्ल का पर्दाफाश।

मुरैना /21/03/24 को एक अज्ञात महिला का शव सुनहरा रोड पर मिला पुलिस द्वारा मौके पर छानबीन करने पर पाया गया कि मामला एक्सीडेंट का न होकर हत्या को प्रदर्शित कर रहा था, प्राथमिक दृष्टि से पुलिस द्वारा मर्ग पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया जांच में मामला हत्या का पाया जाने से अपराध के 114/24 धारा 302,201 भादवि का आरोपी जितेंद्र ऊर्फ बंटी शाक्य के विरुद्ध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द्र ठाकुर के निर्देशन में एवं एसडीओपी सवलगढ़ वी.पी. तिवारी के मार्गदर्शन में सबलगढ पुलिस द्वारा सूझ बूझ का परिचय देते हुए परिस्थितिजन्य साध्य एवं तार्किकता के आधार पर 24 घंटे के अंदर आरोपी जितेंद्र ऊर्फ बंटी शाक्य पुत्र विसराम शाक्य को गिरफतार किया गया। आरोपी द्वारा अनाज मंडी सबलगढ में अपने मित्रों से हुये झगडे में मित्रो को सबक सिखाने के लिए रात्रि करीबन 03:00-03:15 बजे पत्थर से सर कुचलकर तथा चाकू से वार कर महिला की हत्या की गई, बाद घटना को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए आरोपी द्वारा मृतिका रामहेती के शव को घटना स्थल से 80 मीटर की दूरी पर मुख्य मार्ग पर फेंका गया। आरोपी से घटना में प्रयोग किए गए हथियार को भी बरामद किया गया है।

कत्ल का खुलासा करने में मुख्य भूमिका निरी. दर्शन शुक्ला, उनि वीर सिंह, सउनि राजेंद्र सिंह विमल, प आर 224 रमेशचंद शर्मा, प्र आर 609 मंतोष कुमार, प्र आर 47 राकेश, आर 56 अमर सिंह, आर 794 अनूप, आर 351 अतर सिंह, आर 253 अरबाज आर 349 दिलीप शर्मा, आर 675 घनश्याम शर्मा, आर 97 रमेश मुखरैया, आर 863 महेंद्र शर्मा, आर 87 धर्मेंद्र कटारे, आर चालक 651 अनिल की रही।

a

Related Articles

Back to top button