No Slide Found In Slider.
राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल से भेंट।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल से भेंट।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल तथा राज्यमंत्री वी. सोमन्ना और राज भूषण चौधरी से उनके कार्यालय श्रम शक्ति भवन में सौजन्य भेंट कर प्रदेश से संबंधित सिंचाई परियोजनाओं और जल संरक्षण कार्यक्रमों पर सकारात्मक चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने केन-बेतवा परियोजना और पार्बती-कालीसिंध-चंबल परियोजना की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ 2028 के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहयोग का अनुरोध भी किया।

बैठक में प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री संजय शुक्ला सहित केंद्रीय मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

a

Related Articles

Back to top button