No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

धूमधाम से मनाया भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी का जन्मदिन

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी का 56वां जन्मदिन मेहगांव स्थित शिवशक्ति मैरिज गार्डन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशफाक खान अपने साथियों के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी को पुष्प वर्षा, माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर उनका जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी ने कहा कि जो प्यार एवं स्नेह मेरे जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया, उसके लिए जीवन भर आभारी रहूंगा। युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक और अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अशफाक खान ने अपने साथियों के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु की कामना कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मण्डल महामंत्री राजीव उपाध्याय, युवा नेता प्रदीप दण्डोतिया, अल्प संख्यक जिला महामंत्री जब्बार खान, राहुल सिंह गुर्जर, आशुतोष शर्मा नंदू, देशराज दण्डोतिया, गिर्राज थापक, मोनू शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

a

Related Articles

Back to top button